PACL का पैसा क्यों नही मिल रहा? 2019 में होगा Refund



 PACL India Limited के निवेशकों की चिंता Refund को लेकर बड़ती जा रही है। 2018 बीत चुका है और जल्द ही 2019 में प्रधानमंत्री चुनाव होने वाला है। PACL India Limted के निवेशक अपने इलाके के नेता और प्रतिनिधि पर पैसा Refund के लिए उम्मीद कर रह है,वही नेता लोग Refund पक्का देंगे, यह बोलकर अपना वोट-बैंक मजबूत कर रहे है।  

PACL refund Status 2019


PACL India Limited Investor की चिंता बढ़ती जा रही है,क्योंकि चुनाव होने के बाद उनके नेता या  नेतृत्व करने वाले उन्हें छोड़ दे,ऐसे में PACL Refund Status जानना जरूरी है।



SEBI क्या कहती है?

PACL Refund की सारी जिम्मेदारी ऐसे तो SEBI पर ही है। लेकिन SEBI भी अब Refund करने में सक्षम नहीं हो पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SEBI को अब PACL की प्रॉपर्टी बेचकर Refund करने का कार्य मिला है। 

अक्टूबर, 2018 को पैसा Refund हुआ है

PACL India Limited की कुछ सम्पति और पैसे का इस्तमाल कर SEBI ने 2500 रुपए या उससे कम PACL में निवेशकर्ताओ को 31, मार्च 2018 से पहले आवेदन के लिए कहा था। उसके लिए SEBI ने अलग से एक साइट भी बनाई थी और कुछ जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी उस साइट पर अपलोड करनी थी।

जिन लोगो ने सफल और सही तरीके से आवेदन किया था,उन्हें अक्टूबर,2018 में 2500 रुपए तक का PACL पैसा Refund मिला था।


निर्मल सिंह भंगू की 472 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त


जैसे ही सुप्रीम कोर्ट से PACL के Scam होने की माहौर लगी थी,उसके ही कुछ समय बाद PACL संस्थापक निर्मल सिंह भंगू की देश,विदेश मे मिलाकर 472 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी SEBI ने जब्त की थी। उसमें PACL के सभी अकाउंट और निर्मल सिंह के परिवार पर भी पैनी नजर रखी गयी है।


PACL Property की हो रही है , नीलामी 


PACL की प्रॉपर्टी की नीलामी SEBI ने करना शुरू कर लिया है। PACL Property में खेती-बाड़ी की जमीन, फ्लैट्स, हाउसिंग सोसाइटी यहाँ तक की मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। PACL की प्रॉपर्टी पूरे देश भर में फैली हुई है,जिसमे करोडो की जमीन सिर्फ दिल्ली में ही है।

जुलाई, 2018 में हुई PACL नीलामी पर SEBI को 23,000 करोड़ रुपए का आवेदन मिला था और उससे पहले 2 0,000 करोड़ रुपए का। लेकिन PACL निवेशकों की बकाया राशि 60,000 करोड़ रुपए है। इसलिए SEBI को ज्यादा से ज्यादा कीमत में PACL Property की नीलामी करनी पड़ेगी।



क्या 2019 में मिल जाएगा PACL Refund

 क्या अब इस साल 2019 में PACL निवेशको का पैसा Refund मिल जाएगा या इस साल भी निवेशक PACL Refund Status ही चेक करते रह जाएंगे। 

जैसा की आपको बताया, कि PACL की प्रॉपर्टी की नीलाम राशि 23,000 रुपए है और निवेशकों की बकाया राशि 60,000 करोड़ रुपए है। यानी की नीलम राशि से कई तीन गुना बकाया राशि है। ऐसे में SEBI की जिम्मेदारी है,कि कैसे भी कर वे रिफंड दे।

इसलिए जबतक SEBI के पास अच्छी PACL की नीलाम राशि ना आये,तब तक Refund का इंतज़ार निवेशकों को करना पड़ेगा।  वही उम्मीद हम जाता सकते है,कि 2019 में PACL India Limited के निवेशकों का पैसा Refund मिल जाएगा।

इसी तरह की PACL Latest News के लिए इस साइट को फॉलो कर सकते है।


1 comment:

Powered by Blogger.