PACL निवेशको के लिए जरुरी जानकारी ! Refund से पहले जान ले


PACL India Limited के निवेशकों के लिए इस लेख में बेहद जरूरी ख़बर है। जिन PACL निवेशकों को अपने Refund की जरूरत है,उन्हें इस सूचना पर गौर करना चाहिए।

 PACL Refund के लिए निवेशकों के बीच घमासान चल रहा है और देश में हर दिन कई ना कई पर निवेशक धरना कर रहे है। और क्यों नही,क्योंकि तकरीबन 5 करोड़ लोगों की मेहनत की कमाई PACL ने ख़तरे में ला ली है। इसलिए निवेशकों की चिंता जायज़ है।
 PACL Refund को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है और इंटरनेट पर इसकी लहर ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं हर दिन PACL से जुड़ी कोई ना कोई ख़बर सामने आती है।
 लेकिन,चीज़े है जो PACL India Limited के निवेशकों को जानना जरूरी है। जिससे निवेशकों के मन से सारी गलटफेमी और PACL Refund को लेकर मन मे शांति आ जायेगी, तो चलिए जानते है,जरूरी चीजें।


PACL निवेशको के लिए जरुरी जानकारी 
PACL Latest News in hindi


तिहाड़ जेल में PACL Scam का गुन्हेगार


दूधवाले से करोड़ों की सम्पति का मालिक अब तिहाड़ जेल में है,और 62 साल की उम्र से वह अपनी बची जिन्दगी निकाल रहा है। जी,हाँ सही सुना PACL का संस्थापक निर्मल सिंह भंगू जेल में है और उसकी देश, विदेश से 472 करोड़ रुपए की Property SEBI ने जब्त कर ली है।उसी में से भी पैसा निवेशकों को Refund में मिलेगा। 

सिर्फ निर्मल सिंह भंगू ही नहीं, बल्कि उसका भाई नछत्रा सिंह, भतीजा परमिंदर सिंह और बेटा हरमिंदर सिंह भी SEBI की नज़रों में है।


2500 रुपए तक मिल गए Refund


जिन निवेशकों ने SEBI की साइट पर 31, मार्च 2018 से पहले सफल तरीके से 2500 रुपए तक का Refund आवेदन सफल रूप से किया था,उनके उनका Refund अक्टूबर, 2018 में मिल गया है। दरअसल जिन लोगो का PACL में निवेश किया पैसा, 2500 रुपए या उससे कम है,उन लोगो का पैसा PACL पैसा Refund हो गया है। 


PACL Property हो रही है,नीलाम

PACL की प्रॉपर्टी नीलम पर लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SEBI ने PACL की सारी प्रॉपर्टी नीलामी पर लगाली है। PACL प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ऑनलाइन एक साइट का भी है,यहाँ से नीलाम कर सकते है। इस साइट की लिंक नीचे दे रहे है।

23,000 करोड की है PACL प्रॉपर्टी, पर Refund 60,000 करोड़ रुपए

 जुलाई, 2018 में PACL प्रॉपर्टी को SEBI ने नीलाम किया था और उसकी कीमत 23,000 करोड़ रुपए आयी थीं। उससे पहले ही नीलामी में PACL प्रॉपर्टी की कीमत 20,000 करोड़ रुपए आयी थी। लेकिन, निवेशकों को Refund करने का पैसा इसका तीन गुना 60,000 करोड़ रुपए है।
इसलिए SEBI को PACL का पैसा Refund करने में समस्या आ रही थी।


2019 में मिलेगा Refund

जिस तरह से SEBI और सुप्रीम कोर्ट PACL के लिए काम कर रहे है,उस अनुसार लगता है,कि 2019 में PACL निवेशकों का पैसा Refund हो जाएगा। इस बात की शत-प्रतिशत पृष्टि तो नही कर सकते,लेकिन 2018 से कई गुना ज्यादा अवसर Refund के 2019 में लग रहे है।


नेता PACL निवेशकों को बना रहे है, शिकार

जैसा की सबको पता है,कि 2019 में प्रधानमंत्री के चुनाव आ रहे है। ऐसे में नेता लोग PACL निवेशकों से अपनी हमदर्दी जताते है। और Refund पक्का देंगे,इस तरह से वादे करते है। एक तरह अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए नेता उनका मसीहा बन रहे है। जैसे ही चुनाव खत्म, PACL निवेशकों को पूछने वाला कोई नही रहेगा। इसलिए नेता लोगों की बातों में निवेशक ना ही फंसे।


PACL से जुड़ी अफवाओं से बचें

जी हां, PACL कोे लेकर जो खबरें आप इंटरनेट पर पढ़ते है,वह हमेशा सही नही होती है। PACL के मामले में ऐसा ज्यादा देखने को मिला है,कि इंटरनेट पर बहुत से लोग उल्टी सीधी खबरे देते है और निवेशकों को ध्यान अपनी तरफ खेचते है,ऐसे में आपको ख़बर की पृष्टि करनी चाहिए। 
खाश कर Youtube पर तो, PACL से जुड़ी उल्टी सीधी खबरें सुनाने की होड़ लगी है। ये लोग बड़े-बड़े नेता को भी इंसमे घुसेड़ देते है और ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी पाने की कोशिश करते है। इस लिए Youtube पर मौजूद उल्टे सीधे चैनल पर विश्वाश ना करें।

हमे उम्मीद है,कि बतौर PACL निवेशक आपके लिए सूचना काम की रही होगी। कोई भी सवाल सुझाव हो,तो कमेंट में जरूर पूछें। - PACL Latest News 

No comments:

Powered by Blogger.