PACL धन वापसी: आज की ताजा ख़बर | PACL Refund Status



 जैसे-जैसे समय बीत रहा है, PACL निवेशकों की चिंता बड़ती जा रही है। PACL Refund Status जानने के लिए हर दिन निवेशक इंटरनेट पर जानकारी ढूंढ रहे और PACL के पैसे Refund की पक्की दिनांक ढूंढ रहे है। 

जहाँ एक तरफ SEBI और सुप्रीम कोर्ट पैसे Refund करने की पक्की तारीख नही बता रहे है और निवेशकों को घुमा रहे है। वही दूसरी तरफ PACL निवेशक देश भर में भूख हड़ताल,  पटरी पर आंदोलन, अनशन, जन रैली कर रहे है,जिसमे देश के कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे है। इसके बावजूद PACL निवेशकों के हाथ मे कुछ नही आ रहा। किसी ओर के पैसे नही,बल्कि लोग अपनी खुद की कमाई के लिए तडफ़ रहे है। जो,किसी भी तरीके से देश मे सही नही हो रहा है।

PACL धन वापसी की ताज़ा ख़बर 


PACL ki aaj ki taja khabar

PACL निवेशक पिछले 5 सालों से अपने निवेश को वापस लाने की कोशिश कर रहे,लेकिन हाथ आती है,तो सिर्फ मजबूरी। 2019 आ गया है,पर पूरे पैसे Refund की कोई आस सामने नही आ रही है। हाँ, SEBI की तरफ से Refund की आस जरूर लग रही है,पंरतु कब तक आस पर PACL निवेशक बैठे रहंगे।


हैरान करने वाले PACL Scam के आँकड़े

PACL Scam कोई छोटा-मोटा scam नही है,बल्कि कुल 60,000 करोड़ रुपए का घोटाला PACL ने किया है। इस Scam से कुल 5 करोड़ भारतीय निवेशक का पैसा फसा है। यहाँ, पर कोई पेशेवर Investor नही है,बल्कि देश के कई मामूली लोग जिसमे कड़ी मेहनत से पैसे कमाने वाले किसान और मजदूर लोग भी है।

आँकड़ो और लोगो के हालात देख पता लगता है,कि यह मामला कितना गम्भीर बन चुका है।


PACL का मालिक था, दूधवाला

अगर आपको पता ना हो,तो बता दे,कि PACL का मालिक निर्मल सिंह भंगू एक दूधवाला था,जो अपने भाइयों के साथ अपने गाँव में साईकल पर दूध बेचा करता था। उसके बाद निर्मल सिंह भंगू ने पोलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की और कोलकत्ता नोकरी करने चले गया।

कुछ साल कोलकत्ता में रुकने के बाद निर्मल सिंग भंगू वापस पंजाब आता है और वहाँ Golden Forest नामक निवेश कंपनी में काम करता है। जो,कि एक फ़्रॉड कंपनी निकलती है और कई निवेशकों का पैसा उसमे चला जाता है। 

Golden Forest के बन्द होने के बाद , निर्मल सिंह भंगू एक खुद की कंपनी बनाता है, जिसका नाम Pearls Golden Forest (PGF) रखता है। यह कंपनी भी निवेश करवाती थी लोगो से,लेकिन इनकम टैक्स और जांच के कारण यह कंपनी बन्द हो गई।


1996 में शुरू हुई  PACL

PGF के कारण निर्मल सिंह के पास बहुत सारा पैसा होता है,जिससे वह एक नई कंपनी PACL India Limited बनाता है। PACL की Full Form Pearls Agrotech Corporation limited  है,जिसे पल्स ग्रुप या पर्ल्स कंपनी के नाम भी जाना जाता है। 

1996 में शुरू हुई, इस कंपनी पर 1998 में SEBI ने छापा मारा था,जिससे मामला राजस्थान हाई कोर्ट में चला। पर उस समय फैसला PACL की तरफ आया, जिससे PACL बन्द नही हुई और अपना कारोबार बढ़ाती रही।

PACL एक पोंजी स्कीम (Ponzi Scheme) थी, जो लोगो से निवेश लेती थी और लोगो को ओर लोगो को बुलाने को कहती थी।जिसके बदले ज्यादा ब्याज से Return देने का वादा करती थी। शुरूवात में PACL ने ज्यादा पैसे निवेशकों को Return भी किये,लेकिन यह लोगो का पैसा लोगो को ही देती थी और Money-Circulatuon करती थी, जो fraud है। 


2013 के बाद फूटा PACL का भांडा


राजस्थान हाई कोर्ट से PACL को हरी झंडी दिखने के बाद 2013 में मामला सुप्रीम कोर्ट में जाता है,जहां CBI और SEBI दोनों की नियुक्ति होती हैं और फिर फैसला PACL के खिलाफ जाता है। वहाँ, पर PACL का Scam होना शाबित हो जाता है। लेकिन,मुशीबत PACL निवेशकों पर आती है।


निवेशकों का पैसा ख़तरे में


जैसे ही PACL India Limited Scam शाबित हुआ, निवेशकों का पैसा खतरे में आ जाता है।क्योंकि PACL की सारी प्रॉपर्टी निवेशकों के पैसे की ही थी। लेकिन PACL का अस्तित्व ही तब खत्म हो जाता है। उसके बाद, PACL के दफ़्तरो पर ताले लग जाते है और SEBI सारे खातेे PACL के शील कर देती है।


SEBI पर है, Refund की जिम्मेदारी

PACL के बंद होने के बाद PACL निवेशकों का पैसा refund करने की जिम्मेदारी SEBI पर आती है। क्योंकि यही सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। 
सुप्रीम कोर्ट अनुसार SEBI को PACL की सभी प्रॉपर्टी बेचकर निवेशकों का पैसा Refund देना है। जिसके चलते, PACL संस्थापक निर्मल सिंह भंगू की भारत सहित विदेश की कुल 472 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की है।जिसे Refund के लिए इस्तमाल किया जाएगा।


2500 रुपए तक हुआ, Refund

जिन निवेशकों का PACL में निवेश राशि 2500 रुपए या उससे कम है,उन्हें SEBI ने पैसे Refund कर लिए है। जनवरी 2018 में SEBI ने एक वेबसाइट लॉन्च की थी,जिसपर लोगो को जरूरी जानकारी और दस्तावेज 31, मार्च 2018 से पहले जमा करने थे। जिन निवेशको ने यह काम सफल रूप से किया था, उन्हें अक्टूबर,2018 ने 2500 रुपए तक का रिफंड मिला है।


SEBI कर रही है, PACL Property की नीलामी

PACL प्रॉपर्टी की नीलामी SEBI ने करना शुरू कर लिया है। जुलाई,2018 में PACL Property की नीलाम कीमत 23,000 करोड़ रुपए आयी थी,पंरतु निवेशको के पैसे के आगे वह बहुत कम है। 
कुल निवेशको की राशि 60,000 करोड़ रुपए है और 23,000 करोड़ रुपए में सभी निवेशको को पैसे Refund हो नही पायेंगे।


क्या 2019 में होगा Refund 

 SEBI और सुप्रीम कोर्ट का काम देख कर लग रहा है,कि PACL निवेशको का पैसा 2019 में Refund हो जाएगा। लेकिन,कही ना कही नीलाम कीमत कम आना बीच मे बड़ी बाधा बन रही है।इसलिए Refund होने में बहुत समय लग रहा है।


PACL Refund की तारीख

PACL India Limited के निवेशको के लिए Refund की पक्की तारीख बताना अभी मुमकिम नहीं है। लेकीन, जैसे SEBI PACL की प्रॉपर्टी नीलाम करेगी, आज नही तो कल लोगो का पैसा मिल ही जायेगा। वही SEBI पर उम्मीद करना, निवेशको के लिए आखरी रास्ता है। PACL निवेशक SEBI से अपने Refund के लिए सवाल जवाब कर सकते है. जिसके लिए सभी Helpline और PACL contact details निचे दी गयी लिंक में है.


 PACL धन वापसी की ताज़ा खबरों के लिए इस साईट को फॉलो करे, जिससे Refund की सारी जानकारी आपको सबसे पहले मिले.


No comments:

Powered by Blogger.