SEBI का फैसला: 2019 में PACL निवेशको का पैसा Refund




PACL India Limited के निवेशको की परेशानी समय के साथ बढ़ती जा रही है। 2018 बीत गया है और अभी तक PACL निवेशको का पैसा Refund नही हुआ है। दरअसल अभी भी कई लोग PACL को लेकर गुमराह है और उन्हें Refund को लेकर गर्मागर्मी बरकरार हैं।

सरल भाषा में कहे, तो अब PACL India Limited का कोई अस्तित्त्व नही है।वही PACL का संस्थापक निर्मल सिंह भंगू जेल में अपना जीवन काट रहा है। PACL की सारी प्रॉपर्टी SEBI के हाथों चली गयी है और उसी से निवेशको का पैसा Refund करना है।



2019 में PACL निवेशकों का पैसा Refund होगा?

PACL Latest news 2019


जैसे की सबको पता है,कि 2018 में PACL निवेशको का पैसा Refund नही हो पाया है। हाँ, जिन लोगो की निवेश राशि 2500 रुपए या उससे कम है, उन्हें अक्टूबर, 2018 में 2500 रुपए तक PACL Refund मिला है। लेकिन PACL के निवेशको की संख्या 5 करोड़ के पास है और कुल PACL पर बकाया राशि 60,000 करोड़ रुपए है। जिसे Refund करना SEBI का काम है। 

PACL India Limited CIS (Collective Investment Scheme) है, जो पोंजी स्कीम के अंतर्गत आती है। जहां लोगो का पैसा लोगो को ही देकर कंपनी भारी और गलत तरीके से मुनाफ़ा कमाती है। वही SEBI की नजर में आने के कारण 1996 से चल रही PACL पर रोक लगी है। 

SEBI का ऐलान : जरूर होगा PACL Refund

SEBI के द्वारा लिए कुछ फैसलों के अनुसार लगता है,कि PACL निवेशको का पैसा जल्द ही Refund हो जाएगा।

SEBI ने PACL के मालिक निर्मल सिंह भंगु की कुल 472 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है। उसके बाद भंगू के परिवार वालो पर भी जांच और कार्यवाही हुई है।

PACL निवेशको का पैसा Refund करने के लिए SEBI में एक वेबसाइट भी बनाई है।जहाँ PACL प्रॉपर्टी की नीलाम कीमत लगा सकते है। इस साइट का लिंक निचे दे रहे है।

उसके बाद SEBI ने PACL की भारत में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को नीलाम के लिए रखा है और PACL के सभी बैंक अकाउंट  सीज़ कर दिये है। PACL की प्रॉपर्टी राजस्थान,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,दिल्ली समेत देश के सभी कोनों में है और प्रॉपर्टी में जमीन, रियल स्टेट, फ्लैट भी शामिल है। 

जुलाई, 2018 में PACL प्रॉपर्टी की नीलाम कीमत 23,000 करोड़ रुपए तक आयी थी,उसे पहले की नीलाम क़ीमत 20,000 करोड़ रुपए थी। लेकिन, PACL निवेशको का बकाया राशि 60,000 करोड़ रुपए है, जो 23,000 करोड़ रुपए से नही चुकाई जा सकती है।


कब तक होगा Refund?

PACL Refund Status की चिंता आज भी बहुत से लोगो को है, और SEBI अपना काम भी कर रही है।PACL पैसा Refund कब होगा ।अभी भी बड़ा सवाल बरक़रार है।पंरन्तु, आपको बता दे,कि 2019 में PACL निवेशको के पैसे Refund होने की उम्मीद काफी ज्यादा है।

बस, देर होने का यही कारण है,कि बकाया राशि और नीलाम राशि में बहुत ज्यादा फर्क है। जैसे ही SEBI को PACL प्रॉपर्टी की अच्छी नीलाम राशि मिल जाये। Refund PACL Investor को मिल जाएगा। 

3 comments:

Powered by Blogger.